November 20, 2026

उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार की हैट्रिक का लक्ष्य, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने तेज की तैयारी

0
IMG-20261120-WA0153

उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार की हैट्रिक का लक्ष्य, धामी के नेतृत्व में भाजपा ने तेज की तैयारी

 

नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न संगठनात्मक, राजनीतिक एवं उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस मुलाकात को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में वर्ष 2027 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का है।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कई सार्वजनिक मंचों से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने धामी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का विश्वास भी व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की यह मुलाकात प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच समन्वय, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed