September 11, 2026

5-दिवसीय बैंकिंग तत्काल लागू करने की मांग, बैंक कर्मचारियों ने सरकार से जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपील

0

5-दिवसीय बैंकिंग तत्काल लागू करने की मांग, बैंक कर्मचारियों ने सरकार से जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपील

देहरादून। देशभर के बैंक कर्मचारियों ने आज 11 सितंबर 2026 को विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हड़ताल के दौरान 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने सहित बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले किया गया, जिसमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC सहित विभिन्न बैंक यूनियनों ने भागीदारी की।

देहरादून में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों एवं संगठन के साथियों ने भी हड़ताल को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अनिल बिष्ट, मयंक गुप्ता, श्यामलाल, मनजीत श्रीवास्तव सहित अन्य साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वहीं संगठन की ओर से नवीन कुमार, टी.पी. शर्मा, सतीश डबराल, संजय जैन, यशवीर चौहान, रोहित गौड़, मोहित कुमार, आशुतोष भट्ट और संदीप बड़ोला नीरज गुप्ता सहित अन्य साथियों ने हड़ताल में सक्रिय सहभागिता की।

महिला बैंक कर्मचारियों ने भी हड़ताल में उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। कृष्णा, ममता पटवाल, शिखा सैनी, सुमन, रुचिका पटवाल सहित अन्य महिला साथियों ने हड़ताल को अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दिया।

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5-दिवसीय बैंकिंग को तत्काल लागू करना शामिल है। हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार एवं संबंधित पक्षों से बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि “अवकाश नहीं, हड़ताल है” और अपने अधिकारों एवं मांगों के लिए वे एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed