May 21, 2026

विद्यार्थियों की उपलब्धि बनी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा

0

विद्यार्थियों की उपलब्धि बनी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा

 

 

एनडीए लिखित परीक्षा-2026 में सफल हुए 3 विद्यार्थियों को नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी कराएगा उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी…

 

उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के लिए गर्व का विषय है,  एकेडमी के तीन होनहार विद्यार्थियों क्षितिज चवान, अनंत यादव एवं स्वास्तिक त्रिपाठी ने एनडीए 2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।

 

उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल अभ्यर्थियों को एकेडमी की ओर से निःशुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही विश्वास जताया कि वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ शिक्षकों एवं ट्रेनिंग स्टाफ के समर्पण और अथक प्रयासों का परिणाम है।

 

वहीं एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरी एकेडमी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पद्धतियों तथा समर्पित शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। मेजर सामंत ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफलता पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है और उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी एसएसबी इंटरव्यू सहित आगे के सभी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि एकेडमी भविष्य में अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिल सके। नई तकनीकों एवं आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों को शामिल कर विद्यार्थियों को भविष्य की युद्धक चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा।

 

एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (रिटा.) जे. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *