October 20, 2026

उत्तराखंड के विकास में खंडूरी जी का योगदान सदैव रहेगा अमिट

0
FB_IMG_1779282512472

उत्तराखंड के विकास में खंडूरी जी का योगदान सदैव रहेगा अमिट

 

हरिद्वार में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मेजर जनरल श्रद्धेय भुवन चंद्र खंडूरी जी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

श्रद्धेय खंडूरी जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदार राजनीति, सुशासन एवं उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। एक सैनिक की दृढ़ता, जनसेवक की संवेदनशीलता और उत्तराखंड के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें देवभूमि की जनता के हृदय में विशेष स्थान दिलाया।

 

उत्तराखंड राज्य के विकास, पारदर्शी शासन व्यवस्था एवं जनहित के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व और आदर्श हम सभी को निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

 

ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed