October 30, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया

0
IMG-20240629-WA0036

नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए सांसद अनिल बलूनी को दिया निमंत्रण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बलूनी को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया

शीघ्र ही पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा: जोशी

मंत्री जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार भी प्रकट किया

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा शीघ्र ही पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार भी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed